Bihar Board 10th Admit Card 2021 Download – जारी हुआ एडमिट कार्ड, इस तरह करें डाउनलोड

आज बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं के लिए एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी कर दिया गया है। छात्र-छात्राएं अपना एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com से डाउनलोड कर सकते हैं। यह निर्णय बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में लिया गया। इस एडमिट कार्ड के माध्यम से विद्यार्थी प्रायोगिक परीक्षा और वार्षिक परीक्षा दोनों में सम्मिलित हो सकेंगे।

बिहार बोर्ड मैट्रिक की प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन 20 जनवरी से 22 जनवरी तक किया जाएगा, जबकि वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित होगी। वहीं, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 1 फरवरी से 13 फरवरी के बीच कराई जाएगी।

इस प्रकार डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

बिहार बोर्ड की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, छात्र अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की सहायता से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड Click here